Saturday, 29 August 2026

सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में परिसर चलो अभियान कार्यक्रम आयोजित


सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में परिसर चलो अभियान कार्यक्रम आयोजित

अजमेर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जीसीए इकाई द्वारा शुक्रवार को कॉलेज परिसर में परिसर चलो अभियान कार्यक्रम किया गया। जिसमें महाविद्यालय परिसर में बैनर लगाकर कॉलेज में अध्यनरत विद्यार्थियों से परिसर में आने का आह्रान करते हृए परिसर की सकारात्मक खूबियां लिखने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया । 

एबीवीपी कॉलेज इकाई अध्यक्ष मोनू प्रजापति ने बताया कि हाल ही में दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में परिसर चलो अभियान का आगाज किया गया जिसमें पूरे वर्ष भर महाविद्यालय में सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए कोई ना कोई गतिविधियों का आयोजन करना तय किया गया। इस अभियान के तहत आज सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में एक खाली बैनर लगाकर  उस पर महाविद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों द्वारा सकारात्मक बिंदु लिखे गए जो विद्यार्थी महाविद्यालय तक नहीं पहुंच पा रहे हैं उन तक सोशल मीडिया के माध्यम से विद्यार्थी परिषद महाविद्यालय की सकारात्मक बिंदु पहुंचाएगी और  विद्यार्थियों को महाविद्यालय में आने को प्रेरित करेगी।

इस दौरान अजमेर विभाग संगठन मंत्री हरिओम शर्मा छात्रसंघ अध्यक्ष सुरेंद्र गुर्जर वीरेंद्र जडेजा लक्ष्यराज सैनी का उपाध्यक्ष जसवंत सिंह पवार विनीत महावर लारा मीणा प्रतीक शर्मा भावेश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous
Next

Related Posts