


अजमेर पुलिस कप्तान देवेन्द विश्वोई के पद भार ग्रहण करने के बाद शहर में लगातार पुलिस जुए-सट्टे के ठिकानों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रशिक्षु आईपीएस कांबले शरण गोपीनाथ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अजमेर विकास प्राधिकरण के सामने गली में चल रहे जुएऔर सट्टे के ठिकाने पर दबिश देकर मौके से 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने उनके कब्जे से 80 हजार रुपये नकदी भी जब्त की है। पुलिस की कार्रवाई से जुआरियों में खलबली मच गई। प्रशिक्षु आईपीएस कांबले शरण गोपीनाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जुआरियों के ठिकाने पर तुरन्त दबिश दी और वहां से 15 जुआरियों को 80 हजार रुपये की नकदी , हिसाब बुक एवं मोबाईल के साथ में गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने ताश पत्ते सहित अन्य सामान भी जब्त किया है। पकडे गये जुआरियों को सिविल लाईन थाना पुलिस को सुपर्द किया गया जहाँ इनके खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि अजमेर विकास प्राधिकरणऔर रेवन्यू बोर्ड से महज कुछ दूरी पर ही जुए की फड़ चल रही थी जहाँ आवागमन के साथ वीआईपी अधिकारियों का मुवमेंट ज्यादा रहता है ।