


जयपुर के एक होटल में हुए शादी समारोह में आईएएस रिया डाबी ने आईपीएस मनीष कुमार के साथ सात फेरे लिए। इस शादी की चारों ओर चर्चा है।
आईएएस रिया डाबी की शादी को लेकर चल रही चर्चाओं पर खुद रिया ने विराम लगा दिया है। क्योंकि उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट में अपनी शादी समारोह की तस्वीरें साझा की है। उन्होंने इसके माध्यम से ये साफ कर दिया कि वो आईपीएस मनीष कुमार के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। इनकी शादी को लेकर हलचल इसलिए थी कि इसको लेकर अब तक कुछ भी नहीं कहा गया था। यही नहीं उनके पति आईपीएस मनीष की ओर से इस तरह की कोई बात कहीं भी साझा नहीं की गई थी। लेकिन रिया ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शादी की पोस्ट कर सभी हलचल पर विराम लगा दिया। आईपीएस मनीष कुमार भी रिया डाबी के बैच के हैं। 2021 बैच के आईपीएस मनीष को महाराष्ट्र कैडर आवंटित किया गया था। बाद में उन्होंने अपना कैडर बदलकर महाराष्ट्र से राजस्थान करा लिया था। रिया उदयपुर के गिर्वा की एसडीएम हैं। इनके पति मनीष कुमार मावली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्य कर रहे हैं।