


रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अकबर खान को राजस्थान कल्चरल अवार्ड से सम्मानित किया गया ।
जयपुर की होटल वी वन प्राईड में गोल्ड इवेंट द्वारा आयोजित राजस्थान कल्चरल फ़ैशन शॉ में स्पेशल वीआईपी गेस्ट के रूप में टोंक निवासी रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अकबर खान ने दीप प्रज्वलित करके विधिवत शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में राजस्थान कल्चरल फैशन की ब्रांड एम्बेसडर ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अकबर खान को राजस्थान कल्चरल अवार्ड देकर सम्मानित किया एंव अकबर खान ने शॉ डायरेक्ट राज शर्मा व राहुल शर्मा को इस शॉ के लिए बधाई दी।