Saturday, 29 August 2026

मेहन्दवास पुलिस ने अवैध 11 किलो 100 ग्राम गांजे के साथ एक व्यक्ति को धरदबोचा, होटल मालिक की तलाश


मेहन्दवास पुलिस ने अवैध 11 किलो 100 ग्राम गांजे के साथ एक व्यक्ति को धरदबोचा, होटल मालिक की तलाश

टोंक जिले की मेहन्दवास पुलिस ने गुरूवार को नेशनल हाईवे 52 स्थित आदित्य होटल से 11 किलो 100 ग्राम अवैध गांजे के साथ को जप्त करके एक व्यक्ति नरेश पुत्र जमनालाल बैरवा निवासी निमोला लाम्बा थाना मेहन्दवास को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से  एक मोटर साईकिल भी जप्त की है। पुलिस ने धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक संजीव नैण के निर्देशों के बाद मेहन्दवास पुलिस थानाधिकारी  मानवेन्द्र सिंह चैहान की अगुवाई में डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आदित्य होटल से नरेश बैरवा को पकडा हैं जिससे पुलिस ने अवैधा गांजा एक मोटर साईकिल भी जप्त की है। होटल आदित्य का मालिक व मोटर साईकिल मालिक मुकेश  सांसी फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने आदित्य होटल से ही एक व्यक्ति हरीराम पुत्र मुलचन्द रेगर निवासी देवडावास थाना घाड को गिरफ्तार किया है जिससे एक अवैध तलवार जप्त की है जिसके खिलाफ धारा 4/25 आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज किया है।वहीं पुलिस ने ताजबीर सिंह पुत्र दलबीर सिंह बीष्ट निवासी उत्तराखण्ड केे कब्जे से अवैध देशी शराब के 48 पव्वे पाए गए जिस पर पुलिस ने अवैध शराब जप्त करके गिरफतार किया हैं।

Previous
Next

Related Posts