


अलवर में गुरुवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भैंसों से भरी एक केन्ट्रा गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसी। इस भीषण हादसे में केन्ट्रा गाड़ी में सवार तीन लोगों की मौत हो गई और एक युवक बुरी तरह घायल हो गया, जिसे अलवर रैफर किया गया है। जिसे तबीयत बिगड़ने के बाद सुबह करीब 11 बजे अलवर से जयपुर रैफर कर दिया। चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ।
पुलिस के मुताबिक हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार सुबह 5.30 बजे अलवर जिले के नौगांव के पास हुआ। तेज रफ्तार केन्ट्रा गाड़ी अनियंत्रित होकर ढाबे पर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसी। इस हादसे में मुस्तकीन निवासी बास बुर्जा भरतपुर, राशिद निवासी छपरा भरतपुर और राशिद निवासी सीकर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जाहिद निवासी छपरा भरतपुर को गंभीर हालत में बड़ौदामेव सीएससी लाया गया। जहां से उसे अलवर रैफर कर दिया। लेकिन, प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल जाहिद को जयपुर रैफर कर दिया।
केन्ट्रा चालक को नींद की झपकी आने के कारण दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा हुआ। केन्ट्रा में आधा दर्जन से ज्यादा भैंसों को लेकर जयपुर से दिल्ली ले जाया जा रहा था। तभी नौगांव के पास चालक को नींद की झपकी आने के कारण केन्ट्रा बेकाबू होकर ट्रेलर में जा घुसी।10 भैंसों की मौत होने की भी सूचना है।
केन्ट्रा का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और केन्ट्रा में सवार भैंसें सड़क पर जा गिरी। मृतकों के शव भी केबिन में बुरी तरह फंस गए। ऐसे में शवों को निकालने के लिए पुलिस को जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। पुलिस ने शवों को निकालकर बड़ौदामेव सीएससी की मोर्चरी में रखवाया