Saturday, 29 August 2026

बरसात आने पूर्व अजमेर शहर के नालों की सफाई अभियान शुरू,नगर निगम उपायुक्त राज लक्ष्मी ने किया औचक निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश


 बरसात आने पूर्व अजमेर शहर के नालों की सफाई अभियान शुरू,नगर निगम उपायुक्त राज लक्ष्मी ने किया औचक निरीक्षण, दिए  दिशा-निर्देश

अजमेर नगर निगम उपायुक्त राज लक्ष्मी गहलोत ने वार्ड 62 में चल रहे नालों की सफाई का गुरुवार को औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर मौजूद स्वास्थ्य निरीक्षक दीपक कुमार और भरत को निर्देशित किया कि समय रहते हुए इस कार्य को किया जाना है।

अजमेर नगर निगम उपायुक्त राज लक्ष्मी गहलोत गुरुवार को सुबह भोपो का बाड़ा क्षेत्र में नाले की हो रही सफाई को दिखा। उन्होंने कहा कि सफाई का कार्य सही तरीके से किया जाएऔरजो कचरा बाहर निकाला जा रहा है उसे यहां से समय रहते हटाया जाना चाहिए। उन्होंनेसफाई कर रहे कर्मचारियों से इस परका दी कि वह समय पर आए और पूरा काम करें।इस दौरानवार्ड नंबर 62 के निर्दलीय पार्षद नरेंद्र तुनवाल भी मौजूद रहे।

वार्ड 62 के निर्दलीय पार्षद नरेन्द्र तुनवाल ने बताया कि भोपो का बाड़ा श्मशान स्थल स्थिति नालों की सफाई बरसात पूर्व होना जरूरी थी ।नगर निगम द्वारा पोकलेन मशीन व जेसीबी द्वारा नाले की सफाई कार्य को करवाया जा रहा है जिससे बरसात आने से पूर्व अन्य समस्याओ गंदगी से आमजन को राहत मिल सके । नालों में बढती गंदगी और कीचड़ से आस पास रहने वालों को बहुत परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा था साथ ही उनके मकानों में भी सीलन हो गई थी। 


Previous
Next

Related Posts