


टोंक-सवाईमाधोपुर से भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने बुधवार को देवली-उनियारा विधानसभा की आठ ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई की साथ ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। भाजपा संासद ने सांसद विकास कोष से कराए गए कार्यो का निरीक्षण भी किया।
संसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने गाँव चलो अभियान के तहत संसदीय क्षेत्र टोंक के विधानसभा देवली की ग्राम पंचायत बंथली, संथली, देवी खेडा, राजमहल, गांवडी, दौलता मोड (पनवाड), कासीर, देवलीगाॅव में लाभार्थियो, किसानों, युवाओं से सम्र्पक किया एवं सांसद कोष द्वारा कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।जौनापुरिया ने ग्रामीणों से चर्चा की तथा उनकी समस्याओं को सुना जिनमें से ज्यादातर समस्याओं का मौके से ही निस्तारण किया।
भाजपा सांसद ने केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पिछले दस साल में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब,महिलाओं वकिसान ,युवाओं से किया वायदा पूरा किया है। उन्होंने कहा कि मेादी की गारन्टी यानि पक्की गारन्टी है जिसका उदाहरण हाल ही विधानसभा चुनाव में दिखाई दिया हैं जिन्होने जनता से जो वायदा किया था उसको सरकार बनते ही लागू करके पूरा किया जाने की दिशा में काम शुरू हो गया है। उन्होंने भाजपा शांसित गठबंधन सरकार की दस साल की उपलब्धियों की भी जानकारी दी।
सांसद जौनापुरिया के साथ जिला प्रमुख सरोज बंसल, जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया, भाजपा संगठन सह प्रभारी जयपुर शहर नरेश बसंल सहित सरपंचगण, अधिकारीगण एवं ग्रामीणवासी मौजूद थे।