

श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय कैंपस में मंगलवार से ड्रोन टेक्नोलॉजी पर 5 दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। फोर इंस्टीट्यूट ऑफ़ ड्रोन टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च के साथ एसकेडी यूनिवर्सिटी ने हाल ही में एमओयू साइन किया था जिसके आधार पर ये विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।
फोर इंस्टीट्यूट के ट्रेनर नदीम ने कृषि इंजीनियरिंग, मौसम पूर्वानुमान, खनन और कई अन्य क्षेत्रों में ड्रोन के प्रयोग और प्रभावों के नवीनतम पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने ड्रोन अनुप्रयोगों और ड्रोन के संबंध में सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सब्सिडी और प्रोत्साहन राशि के बारे में भी विस्तार से जानकारी साझा की। एक्सपर्ट्स ने बताया कि कृषि, सुरक्षा, वितरण, निगरानी, मानचित्रण आदि जॉब रोल में सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में भविष्य की नौकरियों के बारे में चर्चा की गई। इस 5 दिवसीय कार्यशाला में 2 दिन सैद्धांतिक और 3 दिन प्रैक्टिकल ट्रेनिंग होगी।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रोफेसर वैभव श्रीवास्तव, कृषि संकाय अधिष्ठाता प्रोफेसर डॉ. आरए मीना, कम्प्यूटर विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. कुलवंत सिंह, विक्रम मंगवाना, सुमित कुमार सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक गण, विद्यार्थी तथा फोर इंस्टीट्यूट की टीम से ओमप्रकाश, अभिनव कुमार एवं नदीम उपस्थित थे।