Saturday, 29 August 2026

बगावत करने वाले नेता के खिलाफ कार्रवाई नहीं, लोकसभा चुनाव की तैयारी की डिप्टी सीएम दिया कुमारी की बैठक में बुलाने पर विधायक भदेल जताया विरोध किया बहिष्कार


बगावत करने वाले नेता के खिलाफ कार्रवाई नहीं, लोकसभा चुनाव की तैयारी की डिप्टी सीएम दिया कुमारी की बैठक में बुलाने पर विधायक भदेल जताया विरोध किया बहिष्कार

अजमेर में भाजपा की लोकसभा चुनाव को लेकर हो रही बैठक से अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल नाराज होकर निकल आईं। डिप्टी सीएम दिया कुमारी और भाजपा नेताओं ने उन्हें रोकने की को​शिश भी की, लेकिन वो नहीं मानी। वह यह कहते हुए वहां से निकल गईं कि अब संगठन से बात करूंगी। 

भाजपा कार्यालय में मंगलवार को अजमेर लोकसभा क्षेत्र की तैयारियों को लेकर दोपहर 2 बजे उपमुख्यमंत्री  दीया कुमारी की मौजूदगी में बैठक हो रही थी मौजूद थीं।  बैठक में मौजूद विधानसभा चुनाव में बगावत करने वाले भाजपा के जिला उपाध्यक्ष घीसू गढ़वाल को देखकर विधायक अनिता भदेल गुस्सा हो गईं। उन्होंने प्रभारी बिरम सिंह से कहा कि बगावत करने वाले नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि जब उत्तर विधानसभा क्षेत्र में बगावत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर दी गई तो दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में बगावत करने वाले नेताओं को खिलाफ क्यों नहीं करवाई की गई। उन्होंने कहा कि मैं संगठन से बात करूंगी और उन नेताओं की मौजूदगी में बैठक नहीं मैं शामिल होंगी वह नाराज होकर बैठक से चली गई। 

विधायक भदेल डिप्टी सीएम दिया कुमारी के कान में कुछ कहते हुए बैठक से बाहर आ गईं। पीछे से उन्हें रोकने के लिए भाजपा नेता शत्रुघ्न गौतम ने आवाज भी लगाई, लेकिन वो रुकी नहीं।

विधायक अनीता भदेल के बैठक से नाराज होकर रवाना होने के बाद उनके समर्थक भी बैठक से बाहर आ गए और वहीं कार्यालय में नीचे अलग से बैठ गए। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे पर डिप्टी सीएम दिया कुमारी से भी शिकायत की।

विधायक भदेल की नाराजगी को लेकर जब डिप्टी सीएम दीया कुमारी पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुझे इस बारे में कोई नहीं जानकारी है। उन्होंने कहा किकार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लोकसभा चुनावों के कार्य योजना को लेकर चर्चा की गई। क्या-क्या कार्यक्रम रहेंगे इसकी रूपरेखा तैयार की गई है। चाहे किसी को भी टिकट मिले, पार्टी एकजुट होकर उसके साथ खड़ी रहेगी। कुछ फीडबैक भी मिला है, इसे संगठन स्तर पर शेयर करेंगे।



Previous
Next

Related Posts