Saturday, 29 August 2026

आईएएस टीम ने जीता सीएस चैलेंजर कप


आईएएस टीम ने जीता सीएस चैलेंजर कप

राजस्थान राज्य सिविल सेवा सी.एस. चैलेंजर कप प्रतियोगिता 2023-24 में टेनिस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आईएएस टीम व कॉलेज शिक्षा टीम के मध्य खेला गया।

फाइनल मुकाबले के प्रथम मैच में आईएएस टीम के नवीन महाजन एवं शरद मेहरा ने आरएएस टीम के अरुण चौधरी एवं जयकिशन त्रिपाठी को 9-5 के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे मैच में आईएएस टीम के नवीन महाजन एवं रवि जैन ने कॉलेज शिक्षा टीम के नवदीप बैंस एवं कन्हैयालाल गुर्जर को 9-2 से हराकर खिताबी मुकाबला 2-0 से जीता।

प्रतियोगिता के विजेताओं-उपविजेताओं को नवीन महाजन, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य भण्डार व्यवस्था निगम जयपुर, श्रीमती आरुषि अजय मलिक संभागीय आयुक्त जयपुर तथा प्रकाश राजपुरोहित जिला कलक्टर जयपुर द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।

प्रतियोगिता के आयोजन को नवीन महाजन द्वारा विभिन्न सेवा के अधिकारियों के आपसी समन्वय हेतु बेहतरीन मंच बताया तथा इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के समय-समय पर आयोजन करवाये जाने की आवश्यकता बताया। श्रीमती आरूषि अजय मलिक ने महिला अधिकारियों से प्रतियोगिता में अधिकाधिक भाग लेने का आह्वान किया।

बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के फाइनल में राजस्थान सचिवालय सेवा की टीम के श्री मनमोहन टांक, श्री नमन, श्री सुशील माथुर एवं श्री आशीष ने राजस्थान चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा सेवा को 2-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

वहीं महिला वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल में राजस्थान लेखा सेवा की टीम की महिमा, सुनीता सैनी, चित्रा जोशी व कृतिका यादव ने राजस्थान चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा सेवा को 2-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

गौरतलब है कि कार्मिक विभाग के तत्वाधान में जिला प्रशासन द्वारा 24 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित प्रतियोगिता में भारतीय प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, वन सेवा, राजस्थान प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, वन सेवा, सचिवालय सेवा, चिकित्सा सेवा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी सेवा, राज्य बीमा सेवा, कॉलेज शिक्षा सेवा, लेखा सेवा, वाणिज्यिक कर सेवा आदि सेवाओं की पुरुष एवं महिला वर्ग की कुल 21 टीमों ने भाग लिया था।

Previous
Next

Related Posts