Saturday, 29 August 2026

गजल गायक पदम श्री पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन


गजल गायक पदम श्री पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन

गजल गायक पदम श्री पंकज उधास का सोमवार को 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी नायाब ने सोशल मीडिया पर दी है। गजल गायक पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी हाॅस्पिटल सोमवार 26 फरवरी की सुबह 11 बजे अंतिम सांस ली। 

पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में हुआ था। वो अपने तीनों भाइयों में सबसे छोटे थे। उनका परिवार राजकोट के पास चरखाड़ी नाम के एक कस्बे का रहने वाला था। उनके दादा जमींदार थे और भावनगर राज्य के दीवान भी थे। उनके पिता केशुभाई उधास सरकारी कर्मचारी थे, उन्हें इसराज बजाने का बहुत शौक था। वहीं उनकी मां जीतूबेन उधास को गानों का बहुत शौक था। यही वजह थी पंकज उधास समेत उनके दोनों भाइयों का रुझान संगीत की तरफ हमेशा से रहा।

    Previous
    Next

    Related Posts