


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किए गए स्टेशन पर होने वाले कामों का शिलान्यास किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने देश में 41 हजार करोड़ रुपए से अधिक के लगभग 2000 रेलवे के नए प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने सांगानेर समेत देश के 554 रेलवे स्टेशन पर विकास कामों का शिलान्यास किया। सांगानेर रेलवे स्टेशन पर 192 करोड़ रुपए की लागत से कई री-डेवलपमेंट के काम होंगे। यह स्टेशन 2025 -26 में बनकर तैयार होगा। इनमें जयपुर रेल मंडल के 16 रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं, जहां वर्ल्ड लेवल की सुविधाओं के साथ हेरिटेज लुक के एंट्री गेट बनेंगे। नए प्लेटफार्म, चौड़े फुट ओवर ब्रिज के साथ स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया काे बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही कई रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी/आरयूबी या सब-वे बनाए जाएंगे। पीएम मंडल के 6 रेलवे स्टेशन के 44 रेल फ्लाई ओवर और अंडरपास पर होने वाले कामों का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया ।’
प्रधानमंत्री ने सांगानेर समेत देश के 554 रेलवे स्टेशन पर विकास कामों का शिलान्यास किया। सांगानेर रेलवे स्टेशन पर 192 करोड़ रुपए की लागत से कई री-डेवलपमेंट के काम होंगे। यह स्टेशन 2025 -26 में बनकर तैयार होगा।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णवने कहा कि सभी स्टेशन का काम तेजी से चल रहा है। आज 554 स्टेशन का भूमि पूजन किया जा रहा है। पिछले 10 सालों तेजी से विकास हुआ है। इटली और फ्रांस में जितनी रेल लाइन है, उतनी अकेले रेलवे लाइन पीएम मोदी ने जोड़ी है। अभी 15 किलोमीटर प्रतिदिन रेलवे लाइन तैयार हो रही है। स्विटजरलैंड के जितनी रेलवे लाइन भारत से जुड़ेगी। उन्होंने कहा कि वंदे भारत का कुछ ही सालों में नेटवर्क बढ़ाया जाएगा। 50 और ट्रेनें तैयार की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारे सांगानेर का रेलवे स्टेशन एक ऐतिहासिक बनने वाला है। इस स्टेशन के री-डेवलपमेंट के लिए 192 करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं, जिससे यहां पर कई विकास काम होंगे। सांगानेर स्टेशन पर रंगाई-छपाई का मॉडल भी लगेगा।
सांगानेर स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, ग्रेटर नगर निगम महापौर सौम्या गुर्जर और सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा मौजूद हैं।
जयपुर मंडल पर अमृत भारत योजना के तहत यात्री भार को देखते हुए पहले 15 स्टेशनों का चयन किया गया है, जिनमें फुलेरा, नरैना, रींगस, आसलपुर-जोबनेर, सीकर, झुंझुनूं, फतेहपुर-शेखावाटी, नीमकाथाना, खैरथल, अलवर, राजगढ़, बांदीकुई, दौसा, रेवाड़ी और नारनौल स्टेशन शामिल है।
रेलवे बोर्ड की ओर से जयपुर मंडल के एक नए स्टेशन सांगानेर को भी योजना में शामिल किया गया है। सांगानेर रेलवे स्टेशन पर 192 करोड़ रुपए, दौसा रेलवे स्टेशन पर 15.17 करोड़, राजगढ़ रेलवे स्टेशन पर 13.09 करोड़, खैरथल रेलवे स्टेशन पर 12.78 करोड़, नीमकाथाना रेलवे स्टेशन पर 16.15 करोड़, फतेहपुर शेखावाटी रेलवे स्टेशन पर 15.57 करोड़ रुपए की लागत के काम कराए जाएंगे।
उत्तर-पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया- अमृत स्टेशनों के शिलान्यास के अलावा सवाई माधोपुर-जयपुर रेल मार्ग पर 2 आरओबी व 1 (LHS) सीमित ऊंचाई के पुल, रेवाड़ी-जयपुर रेल मार्ग पर 3 आरओबी, 4 आरयूबी व 1 (LHS), जयपुर-मदार रेल मार्ग पर 3 आरओबी,1 आरयूबी, आरपीसी रेल मार्ग पर 2 आरओबी,1 आरयूबी, जयपुर-सीकर-चूरू रेल मार्ग पर 1 आरओबी,1 आरयूबी, सीकर-लोहारू रेल मार्ग पर 5 आरयूबी,1 (LHS) सीमित ऊंचाई के पुल व दौसा-गंगापुर सिटी रेल मार्ग पर 2 आरओबी,2 आरयूबी व 14 (LHS) सीमित ऊंचाई के पुल बनाने के कामों का भी शिलान्यास और लोकार्पण किया।