Friday, 20 September 2024

आमजन को नहीं मिल रहा है न्याय : राहुल गांधी


आमजन को नहीं मिल रहा है न्याय :  राहुल गांधी

रविवार शाम को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने आगरा होते हुए राजस्थान के धौलपुर जिले में प्रवेश किया। उनके साथ प्रियंका गांधी भी थीं। बोथपुरा गांव के पास सभा में राहुल और प्रियंका ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।

राहुल ने यात्रा में ‘न्याय’ शब्द जोड़ने की वजह बताते हुए कहा कि देश में वर्तमान हालात में आमजन, किसान, महिला, श्रमिक और युवाओं के साथ सामाजिक और आर्थिक रूप से अन्याय हो रहा है। इस अन्याय के खिलाफ यात्रा निकाली जा रही है। राहुल ने कहा कि देश में केवल 2-3 लोगों को ही फायदा हो रहा है।




बड़े उद्योगपति चला रहे भाजपा सरकार: प्रियंका
जनसभा में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि देश में चंद उद्योगपति ही फायदा उठा रहे हैं। आम वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है। किसान को न्याय नहीं मिल रहा है, वे आंदोलन करने को मजबूर हो रहे हैं। ये सिर्फ इसलिए हो रहा है कि सरकार कुछ नहीं कर पा रही। कुछ बड़े उद्योगपति ही भाजपा सरकार चला रहे हैं।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत अन्य नेता मौजूद थे।

Previous
Next

Related Posts