


टोंक जिले के निवाई कस्बे में धन्यवाद सभा मे 10 बजे बाद पहुंचने के कारण मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने माइक का इस्तेमाल नहीं किया।
उन्होंने वहां मौजूद निवाई के लोगों से क्षमा याचना की और कहा कि रास्ते में लोगों के स्वागत सत्कार के कारण मैं यहां पर समय रहते नहीं पहुंच पाया हूं। उन्होंने कहा कि निवाई एक बार फिर आऊंगा और आप लोगों से भरपूर बात भी करूंगा और घंटे 2 घंटे रुक कर आपका यह एहसान चुकाने का प्रयास करूंगा।
मुख्यमंत्री शर्मा ने लोगों से कहा कि मैं कानून से बना हुआ हूं ऐसे में 10:00 बजे बाद आप की सभा को संबोधित नहीं कर सकता हूं केवल हाथ जोड़कर क्षमा मांग रहा हूं आप मुझे क्षमा करेंगे और वापस आकर में आपकी बातों को सुनूंगा और अपनी बात कहूंगा। यह कहकर उन्होंने सभा को समाप्त किया और जयपुर रवाना हो गए।