


समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में चल रहे राहुल गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी और सभी कार्यकर्ताओं-जनता को आभार और धन्यवाद प्रकट करना चाहता हूं।
रविवार को आगरा में भारत छोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होकर अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे खुशी है राहुल गांधी, जो मोहब्बत की दुकान लेकर चले हैं, वो अब आगरा में है।
पूर्व मुख्यमंत्रीअखिलेश यादव ने कहा कि आगरा मोहब्बत का शहर है, इसलिए आप यहां से मोहब्बत समेटिए और पूरी यात्रा में बांटते चलिए।