


नीम का थाना जिले के श्रीमाधोपुर के पास शनिवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी की कार का एक्सीडेंट हो गया। कार एक्सीडेंट में डॉ. चतुर्वेदी पूर्ण तरह सुरक्षित है और उनके कोई चोट नहीं आई है। कार क्षतिग्रस्त हुई है।
भाजपा क्लस्टर प्रभारी होने के नाते प्रवास पर जा रहे थे अरुण चतुर्वेदी, दो दिवसीय सीकर, झुंझुनूं प्रवास पर निकले थे।