


पूर्व सरकारी मुख्य सचेतक महावीर प्रसाद जैन का शनिवार को निधन हो गया। जिसकी खबर मिलते ही राजनितिक क्षेत्र सहित जिले भर मे शोक व्याप्त हो गया। न सिर्फ टोंक बल्कि राजस्थान की राजनीती में भाई साहब के नाम से पहचाने जाने वाले महावीर प्रसाद जैन टोंक विधानसभा से चार बार विधायक रह चुके हैं। साथ ही राजस्थान विधानसभा में दो बार सरकारी मुख्य सचेतक रह चुके हैं।
पूर्व सरकारी मुख्य सचेतक महावीर प्रसाद जैन पिछले दिनों से बीमार चल रहे थे। जिनको जयपुर में भर्ती कराया गया था। जिन्होंने शनिवार को अंतिम सांस ली।जो करीबन 80वर्ष के थे, जिन्होंने अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।पूर्व सरकारी मुख्य सचेतक महावीर प्रसाद जैन का शनिवार की शाम को निवाई में अंतिम संस्कार किया गया।
महावीर प्रसाद जैन की अपनी कार्य शैली व दबँगता के कारण अलग ही पहचान थी। जैन बचपन से ही राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ से जुड़े रहे हैं जिन्होंने अपने राजनितिक जीवन की शुरुआत निवाई नगर पालिका उपाध्यक्ष के रूप में की थी।
उनके निधन की खबर क्षैत्र में आग की तरह फैल गई, जिसने भी सुना स्तब्ध रह गया। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक आवास निवाई में देर शाम को किया गया, जहां सैकड़ों की तादाद में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, जहां उनके बड़े पुत्र निवाई नगर पालिका उपाध्यक्ष जितेन्द्र जैन ने मुखाग्रि दी। स्व. जैन के निधन पर राजनैतिक संगठनों, सामाजिक संगठनों, सहित आमजन ने नम आंखों से विदाई दी। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्य सचेतक महावीर प्रसाद जैन की अंतिम शव यात्रा में सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया शामिल हुए। पूर्व मुख्य सचेतक रहे महावीर प्रसाद जैन ने खुद को नई पीढ़ी के राजनितिक क्षेत्र में सक्रिय होने के साथ ही धीरे -धीरे अलग कर लिया था।टोंक विधानसभा के लिए भाजपा के महावीर प्रसाद जैन टोंक से सर्वाधिक चार बार 1980, 1990, 1993 व 2003 में विधायक रहे। भाजपा के महावीर प्रसाद जैन ही ऐसे भाजपा से विधायक रहे जो लगातार दो बार 1990 व 1993 का चुनाव जीते।
भाजपा के वरिष्ठ नेता, कुशल संगठनकर्ता महावीर प्रसाद जैन के निधन पर जिलेभर के भाजपा नेताओं सहित सर्व समाज में शोक की लहर दौड़ पड़ी।महावीर प्रसाद जैन की दबंगता व ईमानदारी का पूरा राजस्थान लोहा मानता था.शोक वक्त करने वालो में सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया,जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी,जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराण,जिला प्रभारी मुकेश पारीक, निवाई विधायक रामसहाय वर्मा,जिला प्रमुख सरोज बंसल,पूर्व विधायक राजेन्द्र गुर्जर, अजित सिंह मेहता,विजय बैसला,पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चन्देल, शंकर लाल ठाडा,गणेश माहुर,श्यामलाल जैन,सत्यनारायण चौधरी,नरेश बंसल,पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन,बेनी प्रसाद जैन,रामनिवास गुर्जर,नीलिमा आमेरा,पूर्व प्रधान जगदीश गुर्जर,ओमप्रकाश गुप्ता,कमलेश सिंगोदिया,हंसराज धाकड़,राजेश शर्मा,शैलेन्द्र जैन सहित सभी भाजपा नेता शामिल हैं।