


विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि राजस्थान विधानसभा का राजनैतिक आख्यान संग्रहालय राज्य के समृद इतिहास का ज्ञान कराता है उन्होंने प्रदेशवासियों का आहवान किया है कि वे इस संग्रहालय को अवश्य देखें। देवनानी ने कहा कि देश, विदेश और राज्यों के विभिन्न भागों से जयपुर आने वाले पर्यटक और अध्ययन यात्रा पर आने वाले प्रदेश के विद्यालय, महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राएं विधानसभा के संग्रहालय को अवश्य देखें। उन्होंने कहा कि संग्रहालय में स्वतन्त्रता आन्दोलन में राज्य की भूमिका, आधुनिक राजस्थान के निर्माण और राज्य के राजनैतिक परिदृश्य के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित किया है।
जिला पर्यटन और शिक्षा अधिकारियों को भेजे जायेंगे पत्र -
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को यहां विधानसभा में राजनैतिक आंख्यान संग्रहालय के संबंध में एक बैठक बुलाई। उन्होंंने संग्रहालय में आने वाले दर्शकों और संग्रहालय से संबंधित विभिन्न जानकारिया ली। देवनानी ने इस महत्वपूर्ण संग्रहालय के अवलोकन के लिए पर्यटकों और दर्शकों को बढाये जाने की आवश्यकता जताई।
उन्होंने निर्देश दिये कि राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला पर्यटन अधिकारियों को पत्र लिखे जाए, ताकि पर्यटक और विद्यार्थी इस महत्वपूर्ण संग्रहालय को देखने के लिए आ सके।
स्वतन्त्रता सैनानियों की गाथाओं को भी जोडा जाएगा म्यूजियम में -
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि संग्रहालय में राज्य की संस्कृति और स्वतन्त्रता आन्दोलन से संबंधित महत्वपूर्ण ऐतिहासिक तथ्यों को राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्यों के अनुरूप समावेशित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को राज्य के समृद इतिहास की जानकारी मिल सकेगी। स्वतन्त्रता सैनानियों की गाथाओं को म्यूजियम में जोडे जाने के लिए भी देवनानी ने कहा।
स्वतन्त्रता सैनानियों के तैल चित्रों की विधानसभा में गैलेरी निर्माण पर चर्चा -
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बैठक में विधानसभा में एक नवीन गैलेरी के निर्माण पर चर्चा की। प्रस्तावित गैलेरी में स्वतन्त्रता आन्दोूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राजस्थान के स्वतन्त्रता सैनानियों के तैल चित्र लगाये जाने के बारे में विचार-विमर्श हुआ। इससे विधानसभा में आने वाले लोगों, छात्र-छात्राओं और शोधकर्ताओं को एक स्थान पर स्वतन्त्रता सैनानियों की गाथाओं की जानकारी मिल सकेगी।