

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राजस्थान प्रदेश की पर्ची वाली भजनलाल सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है केंद्र के रिमोट से चल रही भजनलाल सरकार न केवल मानवता की सोच को बचा कर रख रही है बल्कि प्रदेश में कानूनी व्यवस्था के हालत को लेकर भी पूरी तरह फैलियर साबित है।
उन्होंने कहा कि जयपुर के सबसे बड़े अस्पताल जहां प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को रहत मिलती है वहां इस सरकार के राज में गलत ब्लड चढ़ाने से एक गरीब की जिंदगी छीन ली गई वही प्रदेश की राजधानी जयपुर में दिनदहाड़े बैंक में घुसकर बदमाश गोली चला रहे हैं यह कैसी सरकार और उसका सुशासन है। उन्होंने कहा कि सरकार दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें और परिवार को आर्थिक मदद उपलब्ध कराएं।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं राजस्थान प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा ने शुक्रवार को भरतपुर जिला मुख्यालय पर लोकसभा चुनाव रणनीति पर मंथन किया एवं कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया।
नेता प्रतिपक्ष जूली ने कहा कि भारत अब किसानों का देश नहीं रहा केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों पर रासुका लगा दी है। देश के जिन लोगों ने अपनी उन्नति के मार्ग खोलने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार को चुना था वह सरकार चीन पाकिस्तान से लड़ने के बजाय अपने ही देश के अन्नदाता से लड़ रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में धुत केंद्र की मोदी सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या कर रही है।
प्रदेश सीएम पर नेता प्रतिपक्ष जूली का कटाक्ष
इस दौरान टीकाराम जूली ने कहा प्रदेश के अंदर एक मैसेज है कि मुख्यमंत्री की नहीं चल रही है। वह कोई निर्णय नहीं ले पा रहे हैं। आइएएस और आईपीएस की तबादला सूची आ रहीं हैं। एक-एक दिन में उसी अधिकारी को हटाया जा रहा है। 3 दिन के बाद वापस एक संशोधन आता रह है ये कन्फ्यूजन की स्थिति क्यों है?
उन्होंने आरोप लगाया कि कई अधिकारी तो ऐसे हैं जिनका प्रत्येक लिस्ट में है फिर भी वह यह निश्चित नहीं कर पा रहे किसको कहां लगाना है।जम्बो लिस्ट निकालते हैं। फिर संशोधन होते फिर कुछ पता नहीं चलता है। उन्होंने कहा कि सीएम विजन पेश करें राजस्थान में वह क्या करना चाहते हैं। किस तरह से सरकार वह चलाना चाहते हैं। आज न मंत्रियों की चल रही है। न विधायकों की चल रही है। सरकार को तीन महीने होने को हैं सरकार का इकबाल अभी तक नजर नहीं आ रहा है
उन्होंने कहा कि चिरंजीवी योजना को सरकार ने बंद कर दिया। राजीव गांधी युवा मित्रों को हटा दिया गया। सीएम ने कहा था कि हम अशोक गहलोत की योजनाओं को बंद नहीं करेंगे। अच्छी योजनाओं को हम चलाएंगे। आप सर्वे करवा लीजिए, कि हमारी योजनाएं अच्छी थी या नहीं थी। किसान के हित में सरकार कोई फैसला नहीं ले रही है।