Saturday, 29 August 2026

इंडिया गठबंधन से डरी भाजपा रोज कर रही साज़िश, आम आदमी गठबंधन के तहत मजबूती से लड़ेगी चुनाव: देवेंद्र याद


इंडिया गठबंधन से डरी भाजपा रोज कर रही साज़िश, आम आदमी गठबंधन के तहत मजबूती से लड़ेगी चुनाव:  देवेंद्र याद

प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र यादव ने कहा कि जब इंडिया एलायंस के तहत आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की मीटिंग चल रही थी, खबरें आने लगी कि कई राज्यों में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन लगभग तय हो गया है। कौन सी पार्टी किस राज्य में कितनी सीटों पर लड़ेगी, इसकी सहमति कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में बन गई है।

शुक्रवार को आप पार्टी के मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए देवेंद्र यादव ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह पहले ही अपने इंटरव्यू में कह चुके थे कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सीटों पर सहमति बन चुकी है तो आज या कल में ही इसकी घोषणा होने वाली है। यह बात खबरों में चल रही थी। भाजपा के अंदर घबराहट बहुत ज्यादा है। उन्हें लगता है कि अगर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस साथ आएंगे तो भाजपा की मुश्किलें बढ़ेंगी। 

देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा के लिए सरकार बनाना मुश्किल होगा। यह लोग बड़ी-बड़ी बातें करते हैं कि हम 300-400 पार जा रहे हैं। 400 पार जाने वाला आदमी अपने पूर्व गवर्नर के घर पर सीबीआई नहीं भेजा करता है। यह 400 पार वाले लक्षण नहीं हैं।उन्होंने कहा कि आप अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना चाहे तो कर लो लेकिन यह गठबंधन रुकने वाला नहीं है।

प्रदेश उपाध्यक्ष लाल सिंह ने बताया लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन में अहम भूमिका निभायेगी।हम पूरी मजबूती से देशभर में इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लडेंगे।

उन्होंनेकहा कि राजस्थान में आम आदमी पार्टी  लगातार फिर से जनता के बीच जा रही हैं।हमने हर संभाग पर एक कमिटी बनाई हैं,जो सभी जिलों में जाकर समीक्षा करेगी और संगठन पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी।राजस्थान की जनता की आवाज बनकर सड़को पर उतरेगी और जनता की तमाम समस्याओं का समाधान करवाएंगे।

प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष शिवराम महला ने प्रदेश में संगठन ने भी संगठन विस्तार और शिक्षा सुधार आंदोलन की आगे की रणनीति पर विस्तार से बात रखी।राजस्थान में मजबूत विपक्ष की भूमिका आम आदमी पार्टी निभायेगी।

Previous
Next

Related Posts