Saturday, 29 August 2026

राजस्थान खेल परिषद और आरसीए के बीच एमओयू समाप्त, एसएमएस स्टेडियम और ऑफिस को लिया कब्जे में


राजस्थान खेल परिषद और आरसीए के बीच एमओयू समाप्त, एसएमएस स्टेडियम और ऑफिस को लिया कब्जे में

जयपुर में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले खेल परिषद ने एक्शन लिया है। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के ऑफिस और सवाई मानसिंह स्टेडियम को कब्जे में लिया जा रहा है। खेल परिषद के सचिव सोहनलाल ने बताया कि आरसीए का एसएमएस स्टेडियम को लेकर किया गया एमओयू समाप्त हो गया है। ऐसे में खेल विभाग से मिले निर्देश के बाद शुक्रवार को एसएमएस स्टेडियम में आरसीए द्वारा इस्तेमाल की जा रही बिल्डिंग और स्टेडियम पर कब्जा लिया जा रहा है।

आरसीए के उपाध्यक्ष शक्ति सिंह राठौड़ ने कहा कि राजस्थान राज्य खेल परिषद नियमों के तहत कार्रवाई कर रही है। यह ठीक है। मैं चाहता हूं कि राजस्थान में आईपीएल मैच का आयोजन हो। ऐसे में खेल परिषद ने जिन खिलाड़ियों को क्रिकेट ग्राउंड पर भेजा है, उन्हें हटाया जाना चाहिए। ताकि क्रिकेट ग्राउंड और पिच को ज्यादा नुकसान ना हो। भविष्य में जयपुर में आईपीएल मैच का आयोजन हो सके। चाहे यह आयोजन राज्य सरकार ही क्यों न करवाए।
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन और खेल परिषद के बीच स्टेडियम को लेकर हुआ एमओयू 22 फरवरी को खत्म हो गया था। इसके बाद राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने खेल परिषद से एमओयू की समय अवधि आगे बढ़ाने की मांग की थी। खेल परिषद ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की समय अवधि को आगे नहीं बढ़ाते हुए शुक्रवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम और आरसीए एकेडमी को कब्जे में लिया जा रहा है।


Previous
Next

Related Posts