


महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता मनोहर जोशी का 86 की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया।
उन्होंने मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में शुक्रवार (23 फरवरी) सुबह अंतिम सांस ली। मनोहर जोशी को बुधवार को हार्ट अटैक आया था। तब से वे आईसीयू में भर्ती थे। मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान में शुक्रवार उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।