


नागौर के डेगाना में गुरुवार सुबह 11 बजे जांगिड़ समाज की ओर से विश्वकर्मा जयंती की शोभा यात्रा गुरुवार को बोलेरो घुस गई और 4 लोगों को कुचलते हुए एसयूवी सड़क किनारे लगे ठेलों से जा टकराई। हादसे में गाड़ी के ड्राइवर की मौत हो गई। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
जांगिड़ समाज की ओर से शोभायात्रा निकाली जा रही थी। करवा गली के पास पीछे धीरे-धीरे चल रही बोलेरो के ड्राइवर ईशाक खान को हार्ट अटैक आ गया और वह गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा।ड्राइवर को आए हार्ट अटैक से बोलेरो कुछ मीटर आगे चल रही विश्वकर्मा जयंती की शोभायात्रा में घुस गई। एकाकएक हुए घटनाक्रम से बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में हरिराम निवासी अलतवा और देवकरण निवासी पुन्दलोता गंभीर घायल हैं। दोनों काे अजमेर रेफर किया गया। व मेघाराम निवासी टंकीपुरा डेगाना और शिवराज निवासी डेगाना को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।