Saturday, 29 August 2026

महिला सुरक्षा और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारना प्राथमिकता: देवेंद्र विश्नोई


महिला सुरक्षा और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारना  प्राथमिकता: देवेंद्र विश्नोई

नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र विश्नोई से बुधवार को अजमेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज दाधीच ने अजमेर प्रेस क्लब के सभी पत्रकारों के साथ मुलाकात कर गुलदस्ता भेंट किया और  विश्वास दिलाया की  अजमेर प्रेस क्लब के सभी पत्रकारों का पूर्ण सहयोग रहेगा।

इस मौके पर एसपी विश्नोई ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अजमेर जिले में उनका यह दूसरा कार्यकाल है इससे पूर्व में ग्रामीण एसपी के पद पर तैनात रहे उन्होंने कहा कि तब की अजमेर में और अब के अजमेर में भौगोलिक परिवर्तन आ गया है उन्होंने कहा कि अजमेर और पुष्कर की वजह से यहां प्रतिदिन लोगों का आना-जाना रहता है।

उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटक यहां आते हैं इसलिए पुलिस की जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ जाती है धार्मिक पर्यटकों की सुरक्षा के साथ-साथ आम जन भी महसूस रहे इसके लिए पुलिस लगातार प्रयास करती है शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर बिश्नोई ने कहा कि आमजन को पुलिस का सहयोग करना चाहिए तथा चौराहों में अन्य जगहों पर संयमित व्यवहार रखते हुए बिना जल्दबाजी करें यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है इससे हमारी और शहर की व्यवस्था सुचारू रहेगी जहां तक ट्रैफिक पुलिस का सवाल है वह व्यवस्था बनाने में हर संभव प्रयास करती है लेकिन आमजन जब तक उनका सहयोग नहीं करेगा तो व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से नहीं हो पाएंगे इसलिए शहर के नागरिकों को प्राथमिक पुलिस का सहयोग कर नियमों का पालन करना आवश्यक है



एसपी विश्नोई ने कहा कि शहर में महिला सुरक्षा के लिए नवाचार किया जाएगा। सरकार की मंशा के अनुरूप महिलाओं में छात्राओं को सुरक्षा देने के लिए सभी थाना प्रभारी को विशेष निर्देश दिए जाएंगे और जहां भी कोई घटना होगी उसे पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी। 

शहर में बढते साइबर क्राईम पर पुलिस अधीक्षक विश्रोई ने कहा कि  साइबर क्राईम को रोकने के लिए पुलिस मुस्तेद है वही फर्जी मोबाइल सिमों पर भी अंकुश लगाना होगा  उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके मोटीवेशन वायरल वीडियो के बारे में कहां की हम सब समाज के अंग हैं और समाज के नियमों और रीति-रिवाज का पालन करना हमारी जिम्मेदारी है मैंने अपने बच्चों की परवरिश जैसे की है वैसे ही सभी को करनी चाहिए। मेरे पुत्र ने जब  इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर ली तब मैंने उसको उसकी मनपसंद का मोबाइल दिलवाया मैंने जो बयान दिया था वह में अपने जीवन में अपने के बाद ही आमजन से साझा किया ।

इस मौके पर अजमेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज दाधीच, नवाब हिदायत उल्ला, पवन अटारिया, आनंद शर्मा, अखिलेश जैन, रोहित तुनवाल, नरेश गौड, कार्तिक शर्मा, राजेश ओझा,कपिल व्यास, अब्दुल मुगनी, आयशा खींची, तोसीफ, नवाज़ फय्याज अंसारी, मोइन गौरी, बालम, सहित अजमेर प्रेस क्लब के कई पत्रकार मौजूद रहे।

Previous
Next

Related Posts