Saturday, 29 August 2026

अजमेर शहर के उपभोक्ताओं की डिजिटल सुविधाओं को आगे बढ़ाते हुए टाटा पॉवर ने किया एक ओर नवाचार, एंड्रॉयड मोबाइल ऐप TPADL Connect लॉन्च


अजमेर शहर के उपभोक्ताओं की डिजिटल सुविधाओं को आगे बढ़ाते हुए टाटा पॉवर ने किया एक ओर नवाचार, एंड्रॉयड मोबाइल ऐप TPADL Connect लॉन्च

टाटा पॉवर अजमेर ने अपने उपभोक्ताओं के लिए घर बैठें, किसी भी समय, कहीं भी टीपीएडीएल, अज़मेर की सेवाओं तक पहुंचने का एक सुविधाजनक तरीका प्रदान करने के उद्देश्य से मंगलवार को  हाथीभाटा पॉवर हाउस कार्यालय के तक्षशीला हॉल में एंड्रॉयड मोबाइल ऐप "TPADL Connect" लॉन्च किया गया है, ताकि उपभोक्ताओ को घर बैठें - बैठे ही उनका बिजली का बिल देखने, बिल को डाउनलोड करने, ऑनलाइन बिल भुगतान करने और साथ ही बिल भुगतान की रसीद डाउनलोड करने, बिजली बंद होने की शिकायत दर्ज करवाने, मेंटेननेंस के चलते आउटेज की जानकारी प्राप्त करने, नए कनेक्शन के बारे में जानकारी प्राप्त करने के साथ और भी कई अन्य सुविधाओ का लाभ उठा सके। 

टाटा पॉवर के पीआरओ लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया की उक्त एंड्रॉयड मोबाइल ऐप "TPADL Connect" उपभोक्ता सीधे प्ले स्टोर से या क्यूआर कोड (QR Code) को स्कैन करके भी डाउनलोड कर सकते हैं । उपभोक्ता अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन करके इन तमाम सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे I

एंड्रॉयड मोबाइल ऐप "TPADL Connect" की लॉन्च करते हुए टाटा पॉवर अजमेर के सीईओ  मनोज साल्वी ने  बताया कि इस एंड्रॉयड मोबाइल ऐप TPADL Connect अजमेर के उपभोक्ताओ की बेहतर डिजिटल सुविधाओ को ध्यान में रखकर ही हमने ये मोबाइल ऐप लॉन्च किया है इससे अजमेर शहर वासी घर बैठें बिजली संबंधित तमाम सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे साथ ही अजमेर शहर में सतत बिजली आपूर्ति करने में ये एंड्रॉयड मोबाइल ऐप TPADL Connect मील का पत्थर साबित होगा I

इस अवसर पर एंड्रॉयड मोबाइल ऐप TPADL Connect को धरातल पर लाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले चीफ कमर्शियल रीतेश निरंजन और उनकी टीम विशाल पंचाल, गगन ठक्कर, कुसुम शर्मा और दीपक जांगिड़ को इस उपलब्धि के लिए टाटा पॉवर सीईओ साल्वी ने शुभकामनाएँ दी I

Previous
Next

Related Posts