Saturday, 29 August 2026

प्रत्येक बच्चे को अनुशासन में ड्रेस में विद्यालय आना पड़ेगा : मदन दिलावर


प्रत्येक बच्चे को अनुशासन में ड्रेस में विद्यालय आना पड़ेगा : मदन दिलावर

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा हैं कि विद्यालय में अनुशासन हो तथा प्रत्येक बच्चा स्कूल ड्रेस पहन करके आएं। उन्होंने कहा कि मैं हिजाब के खिलाफ कतई नहीं हूँ लेकिन स्कूल में ड्रेस पहन करके आना ही पड़ेगा।राज्य के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री तथा भाजपा के टोंक -सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी मदन दिलावर मंगलवार को टोंक में लोकसभा चुनाव संबंधी बैठक में टोंक आए थे। जिस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि पढ़ाई के मामले में कोई भी शिक्षक दोषी पाया जाएगा तो उसका वेतन ब्याज सहित वसूला जाएगा साथ ही स्कूल के बच्चों की पढ़ाई के हुए नुकसान का धन के मूल्यांकन के रूप में की जाएगी जिसकी भी वसूली शिक्षक से होंगी।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कांग्रेस के पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा के भाजपा कांग्रेसयुक्त होने संबंधी बयान मामले में टिप्पणी करते हुए कहा कि हम तो यही चाहते हैं कि देश कांग्रेसमुक्त हो जाएं, कांग्रेस का नाम लेने वाला कोई नहीं बचे।

तीसरी बार नरेंद्र मोदी लेंगे प्रधानमंत्री की शपथ

इससे पूर्व लोकसभा चुनाव संबंधी भाजपा की बैठक में केबीनेट मंत्री व लोकसभा प्रभारी मदन दिलावर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी फिर से प्रदेश की 25 सीट जीतने में कामयाब रहेगी।उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने असंभव को भी संभव करके दिखाया है जिससे देश की जनता का अटूट विश्वास हैं। उन्होंने दावा किया कि इसी विश्वास की डोर के माध्यम से लोकसभा चुनावों में भाजपा और भी अधिक मजबूती के साथ सरकार बनाएगी और तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी शपथ लेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने विधानसभा चुनावों में जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं।उन्होंने कहा की भाजपा सरकार गांव ,गरीब ,किसान ,दलित,वंचित को समर्पित रही है।आज मोदी सरकार में गांव गरीब को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।उन्होने कहा कि भारत केवल विकसित गांवों के साथ ही विकसित हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसी संकल्प को लेकर गांव चलो अभियान की शुरूआत की गई है। इसका मकसद सभी गांवों तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाना है।हमारा प्रयास है कि अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजना का लाभ पहुंचे।

बैठक में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष हेमराज मीणा, सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा,सह प्रभारी शैलेंद्र भार्गव, लोकसभा संयोजक नरेश बंसल, जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व विधायक राजेन्द्र गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, शंकर लाल ठाडा,श्याम लाल जैन,विजय बैसला,भाजपा जिला महामंत्री रामनिवास गुर्जर, विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया,सतीश चन्देल, नीलिमा आमेरा,लक्ष्मी जैन,सन्त कुमार जैन,बेनी प्रसाद जैन,बबलू टैंकर, नरेंद्र शर्मा, प्रधान रतन चन्देल, पालिकाध्यक्ष भरत लाल सैनी,अबूबकर नकवी,हंसराज धाकड़,मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा,कमलेश यादव,लोकेश गुप्ता,जूली शर्मा,गणेश सैनी, अंजली गुप्ता,सुभाष गालव,लड्डू किराड़,बहादुर सिंह गुर्जर भी मौजूद थे।



ग्राम पंचायत सोरन मे ग्राम सेवा अधिकारी अनुपस्थिति, गंदी से नाराज पंचायती राज मंत्री ने पिलाई लताड़ 

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने मंगलवार को टोंक में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय निवाई एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोरन (टोंक) व ग्राम पंचायत सोरन का भी औचक निरीक्षण किया। जिस दौरान  ग्राम विकास अधिकारी  अनुपस्थित मिले जिसकी उपस्थिति रजिस्टर में  अनुपस्थिति लगाई। पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कार्मिकों को मूवमेंट रजिस्टर संधारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवकाश के लिए सक्षम अधिकारी की अनुमति जरूरी हैं। इतना ही नहीं पंचायती राज मंत्री को ग्राम पंचायत में शौचालय गंदे मिले जिसको लेकर लताड़ पिलाते हुए कहा कि यह हालत ग्राम पंचायत की हैं गांवों में स्वच्छता अभियान के क्या होंगे। निरीक्षण के दौरान जिला प्रमुख सरोज बंसल, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पन्नालाल बैरवा, तहसीलदार टोंक रामधन गुर्जर समेत शिक्षा विभाग एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारी मौजूद थे।



Previous
Next

Related Posts