


जयपुर से भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने अपने सांसद कोष से बगरू विधानसभा क्षेत्र मे स्थित ग्राम पंचायत कपूरवाला मंे चारणवाला रोड से शेतान सिंह की ढाणी को जोडते हुए बालावाला रोड तक सीसी सडक निर्माण कार्य तथा वार्ड 97, ग्राम जोतड़ावाला मे ब्लॉक टाईल्स की सड़क एवं चौक निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
भाजपा सांसद बोहरा ने बताया कि इन दोनों कार्यों के लिए कुल 17 लाख रूपयों की स्वीकृति सांसद कोष से जारी की गई थी। इन कार्यों के पूर्ण होने पर स्थानीय निवासीयों को आवागमन मे आ रही कठिनाईयों से निजात मिलेगी। इस अवसर पर बगरू विधायक कैलाश वर्मा, स्थानीय सरपंच और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।