


विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गिरिराज जी महाराज के दर्शन कर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चन की तथा परिक्रमा लगाकर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने मुखारबिंद, दानघाटी, पूंछरी का लौठा स्थित मंदिर, श्रीनाथ जी मंदिर एवं जतीपुरा स्थित गिरिराज जी महाराज की विशेष पूजा-अर्चना कर दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान भरतपुर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।