Saturday, 29 August 2026

परमेश्वरी जन कल्याण फाउण्डेशन दूधवाखारा द्वारा स्व.राम कुमार शर्मा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि और बोर्ड परीक्षा सर्वाधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित


परमेश्वरी जन कल्याण फाउण्डेशन दूधवाखारा द्वारा स्व.राम कुमार शर्मा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि और बोर्ड परीक्षा सर्वाधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित

परमेश्वरी जन कल्याण फाउण्डेशन दूधवाखारा द्वारा स्व.राम कुमार शर्मा की पुण्यतिथि 19 फरवरी के अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमें 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022-23 में गांव स्तर एवं शाला स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।

हरिया देवी राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंग्रेजी माध्यम में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि धर्मवीर माहिच ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है उन्हें अभिप्रेरित करने की आवश्यकता है। विधार्थियों को लग्न एवं परिश्रमी होने के लिए प्रेरित करने का काम शिक्षक करता है शिक्षा से ही मनुष्य का विकास सम्भव है।

समारोह के अध्यक्ष प्रोफेसर डीके सिंह ने हरिया देवी स्कूल को पुनः आरंभ करने का जिक्र करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस विधालय को पीछे नहीं रहने दिया जावेगा। उन्होंने परमेश्वरी जन कल्याण फाउण्डेशन द्वारा छात्र छात्राओं को प्रेरित करने की पहल का स्वागत किया एवं इसे जारी रखने का आग्रह किया। 

समारोह के विशिष्ट अतिथि प्राचार्य किशन दाधीच, विजेन्द्र सिंह ने विधार्थियों को आव्हान किया कि उन्हें अपने लक्ष्य को केन्द्रित कर लग्न से सीखने एवं अध्ययन करने की आवश्यकता है। छात्र जब अपनी प्रतिभा का सर्वोच्च प्रर्दशन करते हैं तो सर्वाधिक खुशी शिक्षक को होती है। छात्र -शिक्षक का ऐसा सम्बन्ध है जो भविष्य के सुनहरे स्वप्न को साकार करता है। उन्होंने ने फाउण्डेशन की पहल का स्वागत करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र प्रतिभा को आगे लाने के प्रयास निरंतर करने के इरादे जाहिर किया।

फाउण्डेशन की ओर से एसएस जोशी ने स्वागत करते हुए कहा कि 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022-2023 में गांव में प्रथम रहे आकाश कस्वा,डेम्पल गौड़, मनीषा स्वामी को क्रमश प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे पर नगद राशि 3100,2100,1100 का पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र, मेमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया गया 

फाउंडेशन के प्रमोद जोशी ने बताया कि शाला स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाओं में डुंगर राम पटीर, पुनीत शर्मा,अमन पटीर,पुजा दातुसला, सानिया बानों, करीना को भी नगद राशि प्रशस्ति पत्र तथा मेमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया गया है। फाउंडेशन के पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022-2023 शाला स्तर पर कला विज्ञान वाणिज्य एवं कृषि संकाय में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे उषा बरोड निकिता गढ़वाल मैना कस्वा,नेहा बरोड,पुजा कस्वा, सरस्वती मेहडा,निलम दाधीच,जायद, अनिता,हिना, पुजा कस्वा, सरस्वती मेहडा निलम दाधीच, जायद, अनिता हिना,पुजा कस्वा, सुमन कस्वा को भी नगद राशि प्रशस्ति पत्र एवं मेमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया गया है। 

फाउंडेशन की उमा चौम्माल ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए श्री इन्द्र चन्द शर्मा, गौसेवा के लिए विक्की खारा टीम, सामाजिक कार्यकर्ता श्री दयानंद धांधू एवं श्री प्रवीण सिंह राठौड़ को शाल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया गया है। 

समारोह के संचालन व्यवस्था को इंजीनियर मिनाक्षी एवं आकांक्षा जोशी ने किया । परमेश्वरी जन कल्याण फाउण्डेशन दूधवाखारा की तरफ से महेश जोशी ने आभार ज्ञापित किया। इससे पूर्व स्वर्गीय रामकुमार शर्मा को पुष्पांजलि अर्पित की गई।

    Previous
    Next

    Related Posts