


बाड़मेर जिले की सदर थाना पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर 27 लाख रुपए कीमत का अवैध डोडा पोस्त बरामद करने में सफलता हासिल की है। दबिश के दौरान आरोपी मौके पर नहीं मिला,किजिसकी तलाश की जा रही है। एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत संगठित अपराधियों के उन्मूलन एवं अवैध शराब व मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की सफलता एसएचओ सदर किशन सिंह मय टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर राणी गांव कल्ला निवासी जुंजाराम जाट पुत्र जोगा राम के यहां दबिश दी गई। उसके खेत से मिले 9 कट्टो से 178 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। आरोपी तस्कर घर पर नहीं मिला। इसके संबंध में एनडीपीएस एक्ट में पदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।