Saturday, 29 August 2026

राजस्थान में कांग्रेस पार्टी एक जुटता से लोकसभा चुनाव के लिए तैयार, कुछ लोग सत्ता के लालच और कुछ भय से पार्टी छोड़ रहे है: धमैन्द्र राठौड


राजस्थान में कांग्रेस पार्टी एक जुटता से लोकसभा चुनाव के लिए तैयार, कुछ लोग सत्ता के लालच और कुछ भय से पार्टी छोड़ रहे है: धमैन्द्र राठौड

आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़  ने कहा कि लोकसभा चुनाव में राजस्थान स्तर पर कांग्रेस पार्टी एकजुटता के साथ पूरी तरह से तैयार है। चुनाव को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक भी हो चुकी है। हमारे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन भी कर लिया है। लोकसभा चुनाव को लेकर एआईसीसी से नियुक्त 25 लोकसभा कोर्डिनेटर ने अपना काम शुरू कर लिया है। 

होटल खादिम में रविवार को पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मुझे भी अलवर लोकसभा का कोर्डिनेटर बनाया है। मैंने भी लोकसभा चुनाव को लेकर विधानसभाओं की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को चुनाव में जुटने और हमारी सरकार के कामों और जनहित के मुद्दो को लेकर आमजन के बीच जाने की तैयारी शुरू कर दी है। 

पूर्व चेयरमैन राठौड़ ने मीडिया के पूछे सवालों पर जवाब देते हुए कहा कि देश में ईडी और सीबीआई का तांडव चल रहा है,  विपक्ष और हमारी पार्टी के लोगों में ईडी व सीबीआई का भय बना है, उससे भी लोग भयभीत है। कुछ लोग पदों के लालच और डर के मारे छोड़कर कांग्रेस से जा रहे हैं।

राठौड़ ने कहा कि जो लोग वैचारिक रूप से समृद्ध है और परिपक्व है और निडर है, वें लोग कहीं नहीं जाएंगे। राहुल गांधी जी की जो बात है डरो मत, जो डर नहीं रहे वे कहीं नहीं जा रहे है। जो युवा, कांग्रेस के कार्यकर्ता और कांग्रेस पार्टी के सच्चा व पक्का कार्यकर्ता है, उस पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। राठौड़ ने पार्टी छोड़ कर जाने वाले वालो को नसीहत देते हुए कहा कि, अच्छे व सच्चे आदमी हो तो,  जब संकट में हो, तब उनको ज्यादा मजबूरी के साथ पार्टी के साथ खड़े होना चाहिए। राठौड़  ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा न्याय यात्रा से जनहित व बुनियादी मुद्दे उठा रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी से बार-बार सवाल कर रहे हैं कि जिन मुद्दों को लेकर सत्ता में आए, उन मुद्दों को अब एड्रेस नहीं कर रहे हैं । इस वजह से देश के गरीब और किसान सड़कों पर है। होटल खादिम में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वाहिद खान, मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, यूनुस शेख, यूनुस खान सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने राठौड़ का स्वागत किया।

आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे प्रगति नगर कोटडा स्थित निवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने बताया कि निवास पर सुबह कार्यकर्ताओ से मुलाकात का कार्यक्रम है।  इसके बाद केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व युवा कांग्रेस के बैंक खाते सीज करने के अलोकतांत्रिक कदम के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए ज्योतिबा फूले अजमेर क्लब के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एकत्रित होकर जयपुर रोड आयकर कार्यालय पर प्रदर्शन में शामिल होंगे।



Previous
Next

Related Posts