


श्री अयोध्या धाम सरयू घाट पर पुष्कर सरोवर दिव्य महा आरती संघ ने सरयू घाट पर महा आरती संपन्न करके श्री अयोध्या धाम से पुष्कर वापस लौटकर पुष्कर सरोवर का पूजन कर महंत सेवानंद गिरि कपालेश्वर महादेव मंदिर का आशीर्वाद प्राप्त किया।
संघ के संरक्षक अजय शर्मा सेवानिवृत न्यायाधीश ने बताया कि 13 फरवरी को तपस्वी भवन अजमेर से सरयू घाट पर महा आरती करने के लिए 20 राम भक्त का दल श्री अयोध्या धाम गया था वहां पर 3 दिन के प्रवास पर रामलला व धार्मिक स्थान के दर्शन व 15 फरवरी को सरयू घाट पर हजारों की संख्या में श्री अयोध्या धाम के पुजारिओ के साथ मिलकर सरयू घाट पर महा आरती की महाआरती करके की वापस लौटने पर पुष्कर सरोवर का पूजन किया और उसके पश्चात महंत से वानंद गिरि कपालेश्वर महादेव मंदिर जो की पुष्कर साधु समाज के अध्यक्ष भी है कपालेश्वर मंदिर जाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम में संरक्षक अजय शर्मा सेवानिवृत्ति न्यायाधीश, सीनियर एडवोकेट भगवान सिंह चौहान, पंडित चंद्रशेखर गौड़, इंदर सिंह पवार, यश गौड़ सहित अनेक लोगों उपस्थित थे। आगामी माघ की पूर्णिमा 24 फरवरी को पुष्कर सरोवर की दिव्य महा आरती जयपुर घाट पर सायं 6:30 पर होगी जिसमें संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी राजकीय पदाधिकारी साधु संत समाज भक्तजन उपस्थित रहेंगे। महाआरती के पश्चात अयोध्या से लाया गया प्रसाद का वितरण किया जाएगा।