Saturday, 29 August 2026

सुशासन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता,जन कल्याणकारी योजनाओं में लापरवाही व शिथिलता बर्दाश्त नहीं: जवाहर सिंह बेढ़म


सुशासन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता,जन कल्याणकारी योजनाओं में लापरवाही व शिथिलता बर्दाश्त नहीं: जवाहर सिंह बेढ़म

गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि सुशासन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन की जन कल्याणकारी योजनाओं की क्रियान्वितति में लापरवाही एवं शिथिलता बर्दाश्त नही की जाएगी। बेढ़म ने कलक्ट्रेट सभागार में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए।

गृह राज्य मंत्री ने जिला कलक्टर डाॅ. सौम्या झा से विकसित भारत संकल्प यात्रा में जिले की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि शिविरों में योजनाओं के लाभ से वंचित रहे लोगों को भी जोड़ा जाएं,कोई भी पात्र व्यक्ति छूटे नहीं। बेढ़म ने जिले में सोशल मीडिया अवेयरनेस एवं साइबर क्राइम को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज वर्मा को निर्देशित किया। 

उन्होंने कहा कि पुलिस उच्च माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं में सोशल मीडिया अवेयरनेस को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाएं साथ ही अभिभावकों को भी गाइड किया जाए। साइबर क्राइम घटित होने के बाद पीड़ित राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल एवं 1930 पर काॅल शिकायत कैसे करें,इसको लेकर प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने धारा 173 (8) मंे जिले में दर्ज मुकदमों की समीक्षा करने के लिए निर्देशित किया।

उन्होंने जल जीवन मिशन में जिले में रोड़ कटिंग के बाद सड़कों को दुरस्त नहीं किए जाने की मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता को फील्ड में जाकर माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही जल जीवन मिशन में जल कनेक्शन के लिए ग्राम पंचायतवार कितना पैसा जमा हुआ इसकी रिपोर्ट जिला कलक्टर को देने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कलक्टर को चारों विधानसभाओं में प्रशासनिक,टेक्निकल एवं दो स्थानीय जनप्रतिनिधियों की कमेटी गठित करके जेजेएम के तहत हुए कामों की रेंडमली जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि  जांच में जो भी दोषी पाए जाएं उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएं।

पशुपालन विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डाॅ. छोटे लाल बैरवा को सर्विस डिलेवरी बेहतर करने के निर्देश देते हुए कहा कि अगर जानकारी के अभाव में किसी पात्र व्यक्ति का आवेदन निरस्त हो जाता है तो उसको ठीक प्रकार से जानकारी देकर योजना से लाभान्वित करें। स्थानीय स्तर पर नवाचार करके पशुपालको को लाभान्वित किया जाएं।

राज्य मंत्री ने विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता को केंद्र सरकार से विद्युत लाइनों के मेंटेंनेस के लिए प्राप्त धन राशि का समुचित उपयोग करके आगामी एक माह में अभियान चलाकर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़कों के बीच दुर्घटना संभावित बिजली के खंभों को बदलने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, जिला प्रमुख सरोज बंसल,निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा, टोंक के पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता,भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा, विजय सिंह बैंसला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

गृह राज्य मंत्री  बेढ़म ने किया जेल का ओचक निरीक्षण

वहीं गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म कहा कि बंदी अपराध के रास्ते को छोड़ करके भलाई के मार्ग का अनुसरण करें।उन्होंने कहा कि सकारात्मकता को अपने जीवन में स्थान दें। राज्य के गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने शुक्रवार को जिला कारागृह टोंक का औचक निरीक्षण के बाद बंदियों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओ की जानकारी ली। 

गृह राज्य मंत्री बेढम टोंक जेल पहुंचे तो अगवानी जेल गार्ड ने सशस्त्र सलामी देकर की। जिन्होंने भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सकीय सुविधा, विधिक सहायता, मनोरंजनात्मक गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बंदियों से जानकारी ली। बंदियों ने जेल व्यवस्था पर संतोष प्रकट किया। 

गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने जेल में चल रही श्रीमद् भागवत ऑनलाइन कक्षा का भी अवलोकन किया। साथ ही कारागृह में हो रही जैविक कृषि जैसे प्रयोग को अनूठा बताया। जिस दौरानजेल अधीक्षक वैभव भारद्वाज सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।


Previous
Next

Related Posts