


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस विभाग में व्यापक बदलाव किया है। दो दर्जन से अधिक जिलों के जिला पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है। कुछ आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति भी दी गई है।
कार्मिक विभाग ने शुक्रवार को 65 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। दो आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।