


पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को भाजपा सरकार द्वारा राजीव गांधी युवा इंटर्नशिप योजना समाप्ति से रोजगार चले जाने के कारण अवसाद से दिवंगत हुए युवा राजकुमार गुप्ता के गांव निवास जाकर परिवार को ढांढस बंधाया।
उन्होंने कहा कि युवा साथी का हुआ यह असामयिक निधन अत्यंत दुःखद, दुर्भाग्यपूर्ण व भाजपा सरकार की असंवेदनशीलता का प्रमाण है। गुप्ता परिवार के साथ हमारी गहन सहानुभूति है। कांग्रेस युवा मित्रों के हक की लड़ाई में मजबूती से उनके साथ खड़ी है एवं इन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा,प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली,गंगापुर विधायक रामकेश मीणाऔर पूर्व मंत्री परसादी लाल मीणा और ममता भूपेश सहितविभिन्न नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।