


सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय अजमेर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई द्वारा बुधवार को एक पुष्प शहीदों के नाम कार्यक्रम के तहत पुलवामा मैं हुए आतंकी हमले में हुए शहीद 40 जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
इकाई अध्यक्ष मोनू प्रजापति ने बताया कि मातृभूमि की रक्षा करते हुए जवान शहीद हुए हैं इससे बड़ी शहादत राष्ट्र के लिए और कुछ नहीं हो सकती देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि अपने देश के सैनिकों की तरह राष्ट्रप्रथम की भावना रखें।
इस दौरान वीरेंद्र जडेजा लक्ष्यराज सैनी संकादिक लखावत सौरभ दोलिया सचिन पारीक सहित कालेज के कई छात्र छात्राएं मौजूद रहे।