Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भाजपा में हो सकते हैं शामिल !


कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भाजपा में हो सकते हैं शामिल !

राजनीतिक गलियारे में इन दोनों चर्चा जोरों पर है कि कांग्रेस के कई दिग्गज नेताभाजपा में शामिल हो सकते हैं ! कांग्रेस भाजपा के सीडब्ल्यूसी के सदस्य और विधायक महेंद्र जीत मालवीय ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की है। इस मुलाकात का राजनीतिक मायने बड़ा लगाया जा रहा है। कांग्रेस सीडब्ल्यूसी के सदस्य महेंद्रजीत मालवीय शुक्रवार को सुबह 7:50बजे इंडिगो फ्लाइट से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए हैं। यह कहा जा रहा है कि उनकी भाजपा मुख्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात होने की संभावना है और वह भाजपा में शामिल हो भी सकते हैं !


ऐसा भी कहा जा रहा है कि वे कांग्रेस विधायक पद से इस्तीफा देंगेऔर उसके बाद भाजपा में शामिल हो जाएंगे। उन्हें डूंगरपुर से संसद का चुनाव भाजपा लड़ा सकती है। दिल्ली पहुंचकर मालवीय ने कहा कि कांग्रेस में कुछ नेताओं की चल रही है। आधारहीन नेताओं को पद दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी पहले भी प्रतिपक्ष के नेता की दावेदारी थी लेकिन नहीं बनाया गयाउसे समय जाट नेता को बना दिया गया था।इस बार भी मुझे आश्वास किया गया था कि प्रतिपक्ष का नेता बनाया जाएगा लेकिन और वक्त पर टीकाराम जूली को बना दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कुछ नेताओं के कब्जे में और कोई निर्णय नहीं हो पा रहा है।


भाजपा के राष्ट्रीय सम्मेलन से पहले कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल होने की बात सामने आ रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री लाल चंद कटारिया,पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना,पूर्व गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव, पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा,पूर्व विधायक मणिशंकर निनामा भी कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आने की चर्चा जोरों पर है। राज्यसभा के नामांकन के दौरान कांग्रेस के विधायक और कांग्रेस सीडब्ल्यूसी सदस्य महेंद्रजीत मालवीय जयपुर नहीं आए। ऐसा कहा जा रहा है कि वह प्रतिपक्ष का नेता नहीं बनाए जाने से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे,राहुल गांधी और सोनिया गांधी से नाराज हैं।

जब सोनिया गांधी ने नामांकन राज्यसभा के लिए किया था तो अधिकांश नेता जयपुर में रहे।लेकिन महेंद्रजीत मालवीया का नहीं होना अब राजनीतिक तौर पर बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है। यह बड़े नेता आखिर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने का मानस क्यों बना रहे हैं यह तो आने वाला समय ही उजागर हो कर पाएगा।

राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि दिल्ली मुख्यालय पर यह कांग्रेस की सभी नेता भाजपा का दामन पकड़ लेंगे।यह भी कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और प्रभारी अरुण सिंह की मौजूदगी में यह सभी नेता भाजपा में शामिल किया जा सकते हैं ! कांग्रेस के इन नेताओं के भाजपा में शामिल हो जाने से निश्चित तौर पर लोकसभा के चुनाव में यह प्रत्याशी बनकर सामने आ सकते हैं। फिलहाल सभी को इन लोगों के भाजपा में जाने की चर्चा जोरों पर है।

Previous
Next

Related Posts