


पुष्कर सरोवर दिव्य महाआरती संघ की ओर से गुरुवार को श्री धाम अयोध्या स्थित सरयू घाट पर महाआरती तीर्थ पुरोहित पंडित यज्ञ नारायण गौड़ के नेतृत्व में संपन्न की गई उनके साथ इंदर सिंह पवार व अयोध्या के पुजारिओ ने अपना पूरा सहयोग दिया महा आरती पांच मंचों पर की गई।महा आरती में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
महा आरती में सायंकाल 5:00 बजे से ही राम भक्त तीर्थ यात्री सरयू घाट पर इकट्ठे होने लगे और 6:00 बजे महा आरती रामलला की शुरू की गई। जिसमें राजस्थान के हजारों लोगों ने भाग लिया संघ के संरक्षक अजय शर्मा रिटायर्ड जज ने बताया कि रामलला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में तीर्थ गुरु पुष्कर की ओर से रामलला अभिषेक के लिए 31 लीटर गुलाब जल महंत सेवानंद गिरि कपालेश्वर महादेव मंदिर पुष्कर के द्वारा भी भेजा गया था जिससे अभिषेक किया गया।
इससे पूर्व भी सरयू घाट पर यह महा आरती संपन्न की जा चुकी है यह महा आरती गंगा घाट वाराणसी हरिद्वार ऋषिकेश महाकाल उज्जैन शिप्रा घाट केशवायपाटन मीरा मंदिर मेड़ता मे व अनेक धार्मिक स्थलों पर महाआरती की जाती रही है इस महाआरती का मुख्य उद्देश्य तीर्थ गुरु पुष्कर की महिमा विस्तार का है। आगामी पूर्णिमा को पुष्कर सरोवर के जयपुर घाट पर महाआरती की जावेगी और रामलाल का प्रसाद वितरण होगा।