Saturday, 29 August 2026

मिलावट के खिलाफ अभियान मे लिए खुले खाद्य सामग्री के सेम्पल,टोंक में व्यापारियों में मचा हड़कंप


मिलावट के खिलाफ  अभियान मे लिए खुले खाद्य सामग्री के सेम्पल,टोंक में व्यापारियों में मचा हड़कंप

मुख्यमंत्री  की अध्यक्षता में आयोजित की गई चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिए गए दिशा निर्देशों के बाद बृहस्पतिवार को टोंक में खाद्य सामग्री के सेम्पल लिए जाने से व्यापारियों में ह्ड़कंप मच गया।

हाल हीं में मुख्यमंत्री ने  आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराए जाने की दिशा में विशेष अभियान “शुद्ध आहार- मिलावट पर वार” बृहस्पतिवार  15 फरवरी से शुरू किया गया हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.एस. एस.अग्रवाल ने बताया कि अभियान के पहले दिन बृहस्पतिवार को टोंक से खाघ पदार्थो के सैम्पल लिये गए। टोंक शहर से एजेड किराणा मर्चेन्ट काफला बाजार टोक से खुला धनिया पाउडर, खुला लाल मिर्च पाउडर का सैम्पल लिया गया। स्टार किराना मर्चेन्ट काफला मस्जिद के पास से खुला रिफाईन्ड तेल व खुला हल्दी पाउडर का सैम्पल लिया गया। प्रभु दयाल रमेश चन्द जैन काफला बाजर टोंक से खुला हल्दी पाउडर, खुला लाल मिर्च पाउडर व खुला धनिया पाउडर का सैम्पल लिया गया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर व सुरेश शर्मा ने बताया कि खाद्य व्यापारियों को खाद्य पदार्थों को खुला न बेचने की हिदायत दी गई एवं खाद्य पदार्थ को जालीदार या पारदर्शी कवर से ढक करके बेचने के निर्देश दिए गए हैं। 

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने आमजन को शुद्ध खाद्य पदार्थों एवं मिलावट के प्रति जागरूक करने के पंपलेट भी वितरित किए। उन्होने आमजन को बताया कि मिलावट संबंधी गोपनीय सूचना हेल्पलाइन नम्बर 181 एवं वाट्सएप नम्बर 9462819999 पर साझा की जा सकती है। मिलावट प्रमाणित होने पर सूचना देने वाले को 51,000 राशि का इनाम प्रदान किया जाएगा । 

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने बताया कि मिलावटी खाद्य तेल, मिलावटी घी, मिलावटी दूध एवं दूध से निर्मित खाद्य पदार्थ (मावा, पनीर इत्यादि ) मिलावटी मसाले, अन्य मिलावटी खाद्य सामग्री (पेय पदार्थ, आटा, बेसन, इत्यादि) तथा खुले में खाद्य पदार्थों की बिक्री की रोकथाम के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।मिलावट पाये जाने पर नियमानुसार मिलावट खोरों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Previous
Next

Related Posts