


विष्णु अवतार भगवान देवनारायण के 1112 वे जन्मोत्सव पर शुक्रवार 16 फरवरी को वैशाली नगर स्थित भगवान देवनारायण मंदिर से शोभायात्रा शुरू होगी। यह शोभायात्रा बजरंगगढ़ चौराहा, गंज फवारा, आगरा गेट नया बाजार ,चूड़ी बाजार, मदार गेट, क्लॉक टावर पडाव, केसरगंज गोल चक्कर, उसरी गेट ,आशागंज ,संत कंवर राम स्कूल पहाड़गंज, भगवानगंज और गुर्जर वास होते हुए ब्यावर रोड स्थित ऊबरा का देवरा पहुंचेगी।
शोभा यात्रा को देवनारायण मंदिर से विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ,गृह राज्य मंत्री जवाहर बेडम व पूर्व मंत्री हेम सिंह भडाना हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे । जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत भी शोभायात्रा में भगवान देवनारायण का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
शोभायात्रा में भगवान देवनारायण और अगवानी गोरा काला भैरव की जोत साक्षात रहेगी। शोभा यात्रा में शारीरिक मानसिक कष्ट निवारण और सुख समृद्धि की कामना के साथ सभी समाजों के लोग ज्योत दर्शन कर प्रार्थना करेंगे ।इस अवसर पर ऊबडा का देवरा मंदिर पर 1112 किलो दूध की खीर का प्रसाद वितरण किया जाएगा।
वैशाली नगर स्थित मंदिर पर भी सुबह खीर प्रसाद का वितरण होगा। भगवान देवनारायण का 1112 वां जन्मोत्सव होने कारण शोभायात्रा का स्वागत भी 1112 किलो गुलाब के फूलों से किया जाएगा ।शोभा यात्रा का स्वागत जय अंबे माता मंदिर नवयुवक मंडल द्वारा बजरंगगढ़ चौराहे पर, बंजारा समाज द्वारा गंज चौराहे पर, नया बाजार व्यापारी संघ द्वारा चौपड़ पर ,नला बाजार तथा मदार गेट व्यापारिक संघ द्वारा मदार गेट पर सर्व समाज द्वारा केसरगंज गोल चक्कर पर, पहाडग़ंज युवा गुर्जर मंडल द्वारा संत कंवर राम स्कूल पर तथा भगवान गंज गुर्जर वास में सभी समाजों की ओर से शोभा यात्रा का स्वागत किया जाएगा।।