Saturday, 29 August 2026

सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की सालाना परीक्षाएं गुरुवार 15 फरवरी से सुबह 10.30 बजे शुरू


सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की सालाना परीक्षाएं गुरुवार 15 फरवरी से सुबह 10.30 बजे शुरू

सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की सालाना परीक्षाएं गुरुवार 15 फरवरी से सुबह 10.30 बजे शुरू हो गई। इसमें 39 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल होंगे। अजमेर रीजन में दसवीं में 1.60 लाख और बारहवीं में 1.40 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे। दसवीं-बारहवीं के पेपर में योग्यता आधारित और बहुवैकल्पिक प्रश्न भी शामिल होंगे।

सुबह 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक दसवीं कक्षा का पेंटिंग और 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक तमंग, शेरपा, गुरूंग और राई भाषा के पेपर होंगे। इसी तरह सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक बारहवीं कक्षा के एन्टरप्रन्योरशिप, कॉकबोरोक और कैपिटल मार्केट ऑपरेशन और सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर विषय के पेपर होंगे। दसवीं की परीक्षाएं 13 मार्च और बारहवीं की 2 अप्रेल को खत्म होंगी।

अजमेर रीजन में दसवीं में 1.60 लाख और बारहवीं में 1.40 लाख विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं।


Previous
Next

Related Posts