Saturday, 29 August 2026

कॉन्स्टेबल से पिस्टल निकालने के दौरान गलती से गोली चली, सिर में लगने से हुई मौत


कॉन्स्टेबल से पिस्टल निकालने के दौरान गलती से गोली चली, सिर में लगने से हुई मौत

सीकर जिले के रामगढ़ सेठान पुलिस थाने में तैनात एक कॉन्स्टेबल से पिस्टल निकालने के दौरान गलती से गोली चल गई, जो सीधे उनके सिर में लगी। कॉन्स्टेबल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सीकर एसपी डीआईजी परिस देशमुख ने बताया कि फतेहपुर में कॉन्स्टेबल हरिकिशन ढाका अपनी सरकारी पिस्टल को निकाल रहा थे। इसी दौरान गलती से पिस्टल का ट्रिगर दब गया।
उन्होंने बताया कि मृतक कॉन्स्टेबल ढाका(40) खंडेला इलाके के रहने वाला थे। करीब 4 साल से वह रामगढ़ सेठान थाने में तैनात थे। मंगलवार की रात उनकी नाइट ड्यूटी थी।

बुधवार सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच गोली की आवाज सुनकर दूसरा कॉन्स्टेबल सुरेंद्र कुमार थाने के अंदर गया। तब कॉन्स्टेबल हरिकिशन ढाका का शव मिला। शव के पास ही पिस्टल पड़ी मिली। कॉन्स्टेबल के सिर में गोली लगी थी और उसके सिर से खून बह रहा था।
रामगढ़ सेठान थानाधिकारी रमेश चंद्र मीणा ने बताया किड्यूटी के लिए मालखाने से पिस्टल निकालने के दौरान गलती से गोली चली, जो कॉन्स्टेबल के सिर में जाकर लगी। जिस पिस्टल से गोली चली वह भी पुलिस थाने की सरकारी पिस्टल थी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी है।



Previous
Next

Related Posts