Saturday, 29 August 2026

सोनिया गांधी राजस्थान से कांग्रेस से राज्यसभा का नामांकन करने जयपुर पहुंची,राहुल भी साथ आए


सोनिया गांधी राजस्थान से कांग्रेस से राज्यसभा का नामांकन करने जयपुर पहुंची,राहुल भी साथ आए

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 14 फरवरी बुधवार को राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन भरेंगी। नामांकन के लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुबह करीब 9 बजे जयपुर पहुंचीं हैं। उनके साथ राहुल और प्रियंका गांधी भी आए हैं। 

एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, असम के प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने उनकी अगवानी की। 

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के प्रस्तावक पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई वरिष्ठ विधायक होंगे।

राजस्थान कांग्रेस के सभी विधायक भी जयपुर पहुंच गए हैं। दो दिन सभी विधायकों को जयपुर रहने को कहा है। नामांकन फॉर्म भरकर सेट तैयार कर लिए गए हैं। नामांकन फॉर्म के साथ 10-10 विधायकों के प्रस्तावक और समर्थक के तौर पर हस्ताक्षर करवाए गए हैं।

Previous
Next

Related Posts