Saturday, 29 August 2026

राजस्थान से सोनिया गांधी कांग्रेस की ओर से राज्यसभा की प्रत्याशी घोषित, बुधवार को नामांकन भरेंगी खड़गे,राहुल और प्रियंका गांधी रहेगी मौजूद


राजस्थान से सोनिया गांधी कांग्रेस की ओर से राज्यसभा की प्रत्याशी घोषित, बुधवार को नामांकन भरेंगी खड़गे,राहुल और प्रियंका गांधी रहेगी मौजूद

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी राजस्थान सेकांग्रेस प्रत्याशी के रूप में राज्यसभा का नामांकन बुधवार को भरेंगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा के लिए कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। सोनिया गांधी बुधवार को जयपुर पहुंचकर राज्यसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करेंगी।

नामांकन के दौरान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी। राहुल मंगलवार शाम को ही छत्तीसगढ़ से दिल्ली पहुंच गए हैं।

कांग्रेस पार्टीने सोनिया गांधी को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की सीट से राज्यसभा के लिए भेजा जाना तय हुआ है। पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का कार्यकाल 3 अप्रैल 2024 को खत्म हो रहा है।

यह पहला मौका है जब सोनिया गांधी राज्यसभा जाएंगी। वे 5 बार की लोकसभा सांसद हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी (1964-1967 तक) राज्यसभा की सांसद रह चुकी हैं।
सोनिया गांधी राज्यसभा की प्रत्याशी घोषित होने के बाद जयपुर में हलचल तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्रीअशोक गहलोत, सचिन पायलट, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासराऔर प्रतिपक्ष के नेताटीकाराम जूली जयपुर पहुंचे हैं। बुधवार को राज्यसभा के नामांकन की तैयारियां की जा रही हैं। कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को जयपुर पहुंचने को कहा है। दो दिन सभी विधायकों को जयपुर में रहने को कहा है। कई विधायक जयपुर पहुंच गए हैं, कुछ सुबह तक पहुंच रहे हैं। नामांकन फॉर्म भरकर सेट तैयार कर लिए गए हैं। नामांकन फॉर्म के साथ 10-10 विधायकों के प्रस्तावक और समर्थक के तौर पर हस्ताक्षर करवाए गए हैं।

Previous
Next

Related Posts