


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से राज्य के महाधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद ने मंगलवार शाम को ओटीएस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की। महाधिवक्ता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री शर्मा का अभिवादन किया।
इस दौरान राज्य के नवनियुक्त अतिरिक्त महाधिवक्ता गुरूचरण सिंह गिल, भरत व्यास, बसंत सिंह छाबा, भुवनेश शर्मा एवं सुरेन्द्र सिंह नरूका भी उपस्थित रहे।