Saturday, 29 August 2026

अमर शहीद जयप्रकाश कस्वा की स्मृति में दूधवाखारा गांव के नवयुवकों के रक्तदान शिविर में 176 यूनिट युवकों ने किया रक्तदान


अमर शहीद जयप्रकाश कस्वा की स्मृति में दूधवाखारा गांव के नवयुवकों के रक्तदान शिविर में 176  यूनिट  युवकों ने किया रक्तदान

अमर शहीद जयप्रकाश कस्वा की स्मृति में दूधवाखारा गांव के नवयुवकों ने 13 फरवरी मंगलवार को एक रक्त दान शिविर आयोजित किया। जिसमें 176 युनिट रक्तदाताओं ने दान किया। मंगलवार सुबह से ही एतिहासिक गांव के जोड़ा स्थल पर सुबह से ही गहमागहमी रही।

चूरु के शेखावाटी ब्लड बैंक की टीम गांव में सुबह ही पहुंच गई। सुबह से नौजवानों में रक्त दान के प्रति उत्साह देखते ही बनता था।दूधवाखारा गांव में अब तक के आयोजित एक दिवसीय रक्तदान शिविर में सर्वाधिक 176 युनिट रक्त एकत्रित हुआ है।

रक्त दान शिविर में चूरु पंचायत समिति के प्रधान दीपचंद राहड ने युवा का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गांववासी भी साक्षी रहे। उन्होंने युवा टीम के नौजवान कार्यकर्ताओं के कार्य की सराहना की एवं साधुवाद दिया। अमर शहीद जयप्रकाश कस्वा के बड़े भाई सुमेर कस्वाँ पूरे वक्त नौजवान टीम के साथ उपस्थित रह कर उनका उत्साह बढ़ाया । उन्होंने समस्त गांव एवं युवा टीम का धन्यवाद दिया है।

    Previous
    Next

    Related Posts