Saturday, 29 August 2026

टीचर दंपति के स्थान पर पढ़ाने वाले तीन डमी शिक्षक गिरफ्तार


टीचर दंपति के स्थान पर पढ़ाने वाले तीन डमी शिक्षक गिरफ्तार

बारां के सदर थाना क्षेत्र के राजपुरा गांव में स्थित सरकारी स्कूल के शिक्षक दंपति विष्णु गर्ग और मंजू गर्ग के स्थान पर बच्चों को पढ़ाने वाले तीन डमी शिक्षकों को थाना पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले एक डमी शिक्षक को गिरफ्तार किया जा चुका है।

एसपी राजकुमार चौधरी ने बताया कि गत दिनों थाना सदर क्षेत्र के राजपुरा गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में डमी शिक्षकों द्वारा पढ़ाने का मामला सामने आने पर मुकदमा दर्ज कर जांच एसएचओ छुट्टन लाल मीणा द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान सीओ राजेंद्र कुमार मीणा के दिशा निर्देशन में टीम द्वारा डमी शिक्षक महावीर प्रसाद मीणा पुत्र कजोड़ लाल, सुगना मीना पत्नी जितेंद्र मीणा व सुश्री खुशबू मीना पुत्री राम रतन मीणा निवासी राजपुरा को गिरफ्तार किया है।

एसपी चौधरी ने बताया कि तीनों डमी शिक्षको को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी शिक्षक दंपति विष्णु गर्ग और मंजू गर्ग घटना के बाद से ही फरार हैं, जिनकी गहनता से तलाश की जा रही है। मामले में थाना पुलिस की टीम द्वारा एक डमी शिक्षक विष्णु भारद्वाज को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Previous
Next

Related Posts