Saturday, 29 August 2026

13 फरवरी से दो दिवसीय दौरे पर जयपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू, मेहंदीपुर बालाजी और बेणेश्वर धाम के दर्शन कर , लखपति दीदी सम्मेलन को करेंगी संबोधित


13 फरवरी से दो दिवसीय दौरे पर जयपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू, मेहंदीपुर बालाजी और बेणेश्वर धाम के दर्शन कर , लखपति दीदी सम्मेलन को करेंगी संबोधित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 13 फरवरी मंगलवार से दो दिन के राजस्थान दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति 13 फरवरी मंगलवार शाम को जयपुर पहुंचेंगी। 14 फरवरी को मेहंदीपुर बालाजी और बेणेश्वर धाम के दर्शन करेंगी। साथ ही लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित करेंगी। 

जयपुर में मंगलवार शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन और बुधवार को राजभवन से एयरपोर्ट तक जाने के दौरान यातायात की विशेष व्यवस्था रहेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी और यहां से जेएलएन मार्ग, जेडीए चौराहा, रामबाग चौराहा, भवानी सिंह रोड होते हुए सिविल लाइंस स्थित राजभवन जाएंगी। इस मार्ग पर 5.30 से साढ़े 6 बजे तक सामान्य आवाजाही बंद रहेगी। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगी। बुधवार सुबह 8.30 बजे राजभवन से जयपुर एयरपोर्ट के लिए निकलेंगी। इस दौरान 8.30 बजे से 9.30 बजे तक उक्त मार्ग पर आवाजाही बंद रहेगी।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति दौसा जिले में स्थित मेहंदीपुर बालाजी और बेणेश्वर धाम दर्शन करने का कार्यक्रम हैं। राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू बेणेश्वर धाम में दर्शन करने के बाद बुधवार को उदयपुर एयरपोर्ट से दिल्ली जाएंगी।

Previous
Next

Related Posts