Saturday, 29 August 2026

जनसम्पर्क विभाग के 25 अधिकारियों को मिली पदोन्नति, राजेश व्यास बने अतिरिक्त निदेशक और नर्बदा, हर्ष, गुर्जर,वर्मा और मीना सहित निदेशक


जनसम्पर्क विभाग के 25 अधिकारियों को मिली पदोन्नति, राजेश व्यास बने अतिरिक्त निदेशक और नर्बदा, हर्ष, गुर्जर,वर्मा और मीना सहित निदेशक

राज्य सरकार ने आदेश जारी कर सोमवार को जनसम्पर्क सेवा के संयुक्त निदेशक, उपनिदेशक, सहायक निदेशक एवं जनसम्पर्क अधिकारियों के कुल 25 अधिकारियों की विभागीय पदोन्नति प्रदान की है।

आदेश के अनुसार राजभवन, सचिवालय में कार्यरत संयुक्त निदेशक डॉ. राजेश कुमार व्यास को अतिरिक्त निदेशक बनाया है।

उप निदेशक सुश्री नर्बदा इन्दोरिया, मनमोहन हर्ष, हरिओम सिंह गुर्जर, मोतीलाल वर्मा एवं जसराम मीणा को संयुक्त निदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

इसी प्रकार सहायक निदेशक लीलाधर, विवेक जादौन, डॉ. आशीष खण्डेलवाल, गौरिकान्त शर्मा, श्री विजय खण्डेलवाल, हेमन्त सिंह एवं मानसिंह मीणा को उप निदेशक के पद पर पदोन्न्त किया गया है।

जनसम्पर्क अधिकारी श्रीमती पूनम खण्डेलवाल, श्रीमती ऋतु सोढी, प्रमोद कुमार वैष्णव, भानुप्रताप सिंह गुर्जर, योगेन्द्र शर्मा, आशीष कुमार जैन, सोहन लाल, श्रीमती साक्षी पुरोहित, वीरसेन, धर्मेन्द्र कुमार मीना, विनोद मोलपरिया एवं श्रीमती सुमन मान्तुवाल सहायक निदेशक के पद पर पदोन्नत हुए हैं।

Previous
Next

Related Posts